Saturday, October 11, 2014

सदी के महानायक Amitabh Bachchan को जन्मदिन पर दें शुभकामनाएं...

बॉलीवुड में महानायक के रूप में मशहूर अमिताभ बच्चन सबसे लोकप्रिय अभिनेता है। अमिताभ का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ। इलाहाबाद में जन्में अमिताभ बच्चन हिंदू कायस्थ परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्ध हिन्दी कवि थे जबकि उनकी मां तेजी बच्चन कराची के सिख परिवार से संबंध रखती थीं। आरंभ में बच्चन का नाम इंकलाब रखा गया था जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रयोग में किए गए प्रेरित वाक्यांश "इंकलाब जिंदाबाद" से लिया गया था। लेकिन बाद में इनका नाम अमिताभ नाम रख दिया गया। बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म "सात हिंदुस्तानी" से की। इस फिल्म के लिए बच्चन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक का अवॉर्ड जीता। बच्चन ने अपने करियर में कई अवॉर्ड जीते जिनमें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल है। बच्चन का विवाह अभिनेत्री जया भादुड़ी से हुआ है। इनके दो संतान हैं श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन। अभिषेक का विवाह ऎश्वर्या रॉय के साथ हुआ।

No comments: