ऐसा उदास क्या जाने
दिल को क्या हो गया ख़ुदा जाने;
क्यों है ऐसा उदास क्या जाने;
कह दिया मैंने हाल-ए-दिल अपना;
इस को तुम जानो या ख़ुदा जाने;
जानते जानते ही जानेगा;
मुझ में क्या है वो अभी क्या जाने;
तुम न पाओगे सादा दिल मुझसा;
जो तग़ाफ़ुल को भी हया जाने;

No comments:
Post a Comment